कटिहार, जून 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से गुरु गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जहां प्रधानाध्यापक और शिक्षक अपने विद्यालयों में किए गए नवाचार, उपलब्धियां और सफल कार्य पद्धतियों को साझा करेंगे। इससे एक स्कूल का अच्छा प्रयोग दूसरे स्कूलों तक पहुंचेगा और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में माह में एक बार निर्धारित तिथि को गुरु गोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- सुपौल : प्रखंड स्तर पर हर माह होगी गुरु गोष्ठी इसमें प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक भाग लेंगे। बैठक के दौरान विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति, आधार...