नई दिल्ली, अगस्त 24 -- केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को डाक विभाग से जुड़े डाक मित्र और डाक सेवा ऐप लॉन्च किए। इसके साथ ही, नए रूप में तैयार किए गए 14 डाकघरों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग अब तकनीक और नवाचार के जरिए 21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार खुद को बदल रहा है। पहले नागरिकों को सेवाओं के लिए डाकघर जाना पड़ता था, लेकिन अब कर्मचारी ही डाक सेवाएं नागरिकों तक पहुंचा रहे हैं। आज डाक से जुड़ी सेवाएं एक क्लिक पर उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग चाहते हैं कि सेवाएं उनके मोबाइल पर एक क्लिक में मिलें, जिसमें प्रक्रिया तेज, आसान और पारदर्शी हो। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग अपनी सेवाओं को नागरिकों के हिसाब से तैयार कर रहा है। नया डाक ...