पूर्णिया, अप्रैल 19 -- Bihar News: बिहार का पूर्णिया जिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर रहा है। केंद्र सरकार के 'टीबी मुक्त भारत' अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में तकनीक का ऐसा इस्तेमाल हो रहा है, जिसकी कल्पना कुछ समय पहले तक मुश्किल थी। अब जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को एक्स-रे कराने के लिए शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस 'अल्ट्रा पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे' मशीनों के आने से टीबी की जांच की गति कई गुना तेज हो गई है और रिपोर्ट भी मिनटों में मिल रही है।डॉक्टर के हाथ में समा गई पूरी मशीन इस नई पहल की सबसे बड़ी खूबी इन मशीनों का आकार है। ये मशीनें इतनी छोटी और हल्की हैं कि डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी इन्हें अपने हाथ में लेकर किसी भी गाँव या तंग गली में पहुँच सकते हैं। जिल...