प्रयागराज, मार्च 2 -- जमीन रजिस्ट्री में धांधली रोकने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल होगा। कामकाज में एआई का उपयोग करने के लिए स्टांप व रजिस्ट्रेशन विभाग के कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। दावा किया जा रहा है कि एआई के इस्तेमाल से जमीन रजिस्ट्री का काम पारदर्शी होगा। विभाग के कामकाज में एआई का इस्तेमाल करने के लिए प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने महानिरीक्षक निबंधन को आदेश जारी किया है। आदेश की प्रति प्रयागराज कार्यालय में भी आई है। आदेश में प्रमुख सचिव ने लिखा है कि कार्यप्रणाली को पारदर्शी, त्वरित, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के एआई का उपयोग प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके उपयोग से प्रशासनिक दक्षता, डेटा विश्लेषण, शिकायत निस्तारण, सेवा वितरण, निगरानी व निर्णय प्रक्रिया को और सशक्त बनाया जा सकेगा। प्रमुख सचिव ने आदेश में एआई के इस्तेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.