धनबाद, सितम्बर 30 -- केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में मंगलवार को 85वां सीएसआईआर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इसमें विशेषज्ञों ने स्मार्ट माइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैज्ञानिक सहयोग पर जोर दिया। इस अवसर पर सिंफर ने सीएमपीडीआई रांची एवं जीएसआरसी अहमदाबाद के साथ अलग-अलग एमओयू किया। पहला एमओयू सिंफर एवं सीएमपीडीआई रांची के बीच कोयला गैसीकरण के क्षेत्र में वैज्ञानिक सहयोग के लिए किया गया। इसके तहत संयुक्त अनुसंधान एवं विकास, ज्ञान के आदान-प्रदान और नवीन तकनीकी समाधानों को बढ़ावा दिया जाएगा। दूसरा समझौता ज्ञापन सीएसआईआर-सिंफर एवं जीएसआरसी अहमदाबाद के बीच खनन एवं ईंधन विज्ञान के क्षेत्र में व्यापक अनुसंधान के लिए हुआ। इसमें विशेष रूप से कोयला/लिग्नाइट, खदान अपशिष्ट, फ्लाईऐश एवं अन्वेषण नमूनों में दुर्लभ मृदा तत्वों और ...