धनबाद, मार्च 10 -- अब किसानों को फलों की छंटाई और धुलाई के लिए अधिक समय और मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। कृषि क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच अब एआई आधारित ऑटोमैटिक फ्रूट ग्रेडर मशीन विकसित की गई है, जो खराब और अच्छे फलों की पहचान कर उनकी छंटाई और धुलाई का काम बेहद तेजी से करेगी। कृषि विभाग के अनुसार इस ऑटोमैटिक फल ग्रेडर मशीन को ट्रायल के लिए धनबाद लाया गया है। फिलहाल विभाग की ओर से इसका परीक्षण किया जा रहा है। ट्रायल सफल रहने के बाद जल्द ही इसे किसानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मशीन लेने के इच्छुक किसानों को कृषि विभाग में आवेदन करना होगा। इसके लिए किसानों को अपने सभी जरूरी कागजात जमा करने होंगे। विभाग द्वारा कागजातों की जांच के बाद ही किसानों को मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।हालांकि फिलहाल इस मशीन पर मिलने वाली सब्सिडी दर अभी तय नहीं की गई...