अमरोहा, दिसम्बर 10 -- जिले में अपग्रेड होती स्वास्थ्य सेवाओं के बीच जिला अस्पताल की टीबी क्लीनिक में आने वाले मरीजों की अब एआई आधारित एक्स-रे मशीन से टीबी की जांच की जाएगी। मशीन से केवल 30 सेकेंड में किए जाने वाले एक्स-रे से टीबी का पता चल जाएगा और तुरंत ही बीमारी की रिपोर्ट भी मिल जाएगी। बीमारी की पुष्टि होने पर मरीजों का इलाज शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग टीबी के पूरी तरह से खात्मे के लिए अभियान चला रहा है। अभियान को धार देने के लिए जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल की टीबी क्लीनिक में एक ही छत के नीचे बीमारी की जांच व इलाज की सहूलियत के लिए शासन ने विभाग को एआई आधारित नई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सौगात दी है। सामान्य एक्स-रे मशीन के मुकाबले यह ज्यादा सटीक होगी। एक्स-रे मशीन को लैपटॉप के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें कैमरा भी लगा होगा। कैमरे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.