कटिहार, अगस्त 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खेत में धान लगा है या मक्का, कितने रकबे में फसल है और किस इलाके में कौन-सी खेती का विस्तार हो रहा है-अब इन सवालों का जवाब सिर्फ कागजी आंकड़ों से नहीं, बल्कि खेतों से जुटाए गए डिजिटल आंकड़ों से मिलेगा। खरीफ मौसम 2026 में कटिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जाएगा। जिले के करीब 1800 गांवों के आठ लाख से अधिक प्लॉट इस सर्वे के दायरे में होंगे। सर्वे 13 अगस्त से शुरू होकर 30 सितंबर तक पूरा किया जाना है। 3.95 करोड़ प्लॉटों की बनेगी डिजिटल तस्वीर यह भी पढ़ें- समय सीमा में पूरा करें डिजिटल क्रॉप सर्वे: डीएओराज्यव्यापी अभियान का हिस्सा कटिहार से शुरू होने वाली यह कवायद राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है। बिहार के 41 हजार 60 गांवों के 3 करोड़ 95 लाख 43 हजार 481 प्लॉटो...