गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। सरकारी अस्पतालों में दवाओं के परिवहन को लेकर लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था अब खत्म होने जा रही है। शासन स्तर पर ड्रग वेयरहाउस से अस्पतालों तक दवाओं की आपूर्ति की जाएगी। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को अब एंबुलेंस, शव वाहन या निजी साधनों से दवाएं लाने की मजबूरी नहीं रहेगी। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के महानिदेशक डा. पवन कुमार अरुण ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि यूपीएमएससीएल के अंतर्गत गाजियाबाद समेत प्रदेश के सभी जिलों में स्थित ड्रग वेयरहाउस से अस्पतालों तक दवाओं के ट्रांसपोर्टेशन के लिए पहले से जारी शासनादेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। यह भी पढ़ें- Palamu News: सिविल सर्जन ने एमआरएमसीएच को दिया 4 ए...