बलिया, फरवरी 14 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटरों पर तैनात एएनएम व सीएचओ ही आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। कार्ड बनने के बाद लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत यह प्रभावी कार्यक्रम सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों में इलाज करने में काफी सहूलियत मिलेगी। मुरलीछपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनिति सिंह ने बताया कि पहले आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों को तकनीकी दिक्कतें होती थीं। तय स्थानों पर जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर छूटे हुए पात्र परिवारों को पहचान कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अभि...