प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) प्रयागराज ने उभरती क्वांटम तकनीकों के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से दो वर्षीय एमटेक इन क्वांटम इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (क्यूआईटी) कार्यक्रम शुरू किया है। चार सेमेस्टर वाले इस बहुविषयक पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) के लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि देश में तेजी से विकसित हो रहे क्वांटम इकोसिस्टम के लिए विशेषज्ञ तैयार किए जा सकें। नए एमटेक पाठ्यक्रम का उद्देश्य क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से ऐसे पेशेवर तैयार किए जाएंगे जो क्वांटम कंप्यूटिंग, क्वांटम संचार, क्वांटम सूचना ...