बिहारशरीफ, दिसम्बर 7 -- सदर डीएसपी टू ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश अपराध नियंत्रण व अनुसंधान को आधुनिक बनाने पर जोर हरनौत, निज संवाददाता। सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने रविवार को थाना प्रभारियों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण व अनुसंधान को आधुनिक तरीके से करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब ई-साक्ष्य व ऑनलाइन डायरी से मामलों की जांच होगी। उन्होंने कहा कि सभी अनुसंधानकर्ता अपने मोबाइल में ई-साक्ष्य एप को डाउनलोड कर लें और इसका अनिवार्य रूप से उपयोग करें। प्रत्येक मामले के घटनास्थल और बयान को एप पर अपलोड करें, ताकि डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रह सके। सात वर्ष या उससे अधिक पुराने लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाएं। ऐसे सभी मामलों में फॉरेंसिक टीम को बुलाना अनिवार्य किया गया है। अनुसंधानकर्ताओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.