नई दिल्ली, मार्च 26 -- पश्चिम एशिया में जारी जंग और भी ज्यादा खूनी होती जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति वार्ता वाले दावों के बीच गुरुवार को इजरायली सेना की तरफ से दावा किया गया कि होर्मुज स्ट्रेट के पास किए गए एक हमले में उसने ईरानी नेवी चीफ अलीरेजा तंगसिरी को मार गिराया है। अलीरेजा, 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिकी और इजरायली हमले के सामने लगातार ईरान की नौसेना की कमान संभाले हुए थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने होर्मुज को पूरी तरह से बंद करके दुश्मन को बड़ी चोट देने की धमकी दी थी। द यरूशलेम पोस्ट के मुताबिक इजरायली सेना की तरफ से गुरुवार को बताया गया कि उन्होंने होर्मुज के नजदीक स्थित ईरानी शहर बंदर अब्बास को निशाना बनाया था। यहीं पर एक स्ट्राइक में अलीरेजा की मौत हुई है। इस युद्ध में अलीरेजा की मौत एक महत्वपूर्ण घटना मा...