नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Budget 2026: बजट 2026 में निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) पर कैपिटल गेन टैक्स लगाने का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि यह टैक्स उन SGB पर लगेगा, जो सीधे RBI से नहीं बल्कि सेकेंडरी मार्केट से खरीदे गए हैं। अब तक SGB को टैक्स-फ्री निवेश का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता था। लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में साफ कर दिया कि केवल वही SGB टैक्स-फ्री रहेंगे, जिन्हें निवेशक ने इश्यू के समय सीधे खरीदा हो और पूरे 8 साल तक अपने पास रखा हो। वित्त मंत्री ने कहा कि यह नियम RBI द्वारा जारी किए गए सभी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर एक समान लागू होगा। यानी अब अगर आपने SGB सेकेंडरी मार्केट से खरीदा है, तो मुनाफे पर टैक्स देना होगा। दरअसल, SGB सोने के ग्राम में आधारित सरकारी बॉन्ड होते हैं, जिन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.