अब इस मोटरसाइकिल में स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगी ABS की सेफ्टी, इंजन भी ज्यादा पावरफुल हो गया
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कावासाकी देश के बाहर अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। खासकर कंपनी ने यूएस मार्केट के लिए कई नए मॉडल पेश किए हैं। इसमें कंपनी का 2027 KLX300SM ABS भी शामिल है। कंपनी ने नए मॉडल ईयर के लिए अपनी इस हल्की सुपरमोटो मोटरसाइकिल को अपडेट किया है। इस मोटरसाइकिल में पुराने मॉडल जैसा ही सुपरमोटो-फोक्स्ड हार्डवेयर और डिजाइन दिया है। बस इसमें ABS को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है। वहीं, पावर और टॉर्क आउटपुट में भी बढ़ोतरी की गई है। इस मोटरसाइकिल में 292cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जिसमें DOHC सेटअप और फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। यह इंजन 8,000rpm पर 26.8bhp की पावर और 6,800rpm पर 24.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इंजन के स्पेसिफिकेशंस पिछले मॉडल जैसे ही हैं। हालांकि. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.