नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- बीते दिनों हांगकांग की एक इमारत में लगी भयावह आग से 100 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद अब एक और बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। मंगलवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में एक ऑफिस बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...