नई दिल्ली, मार्च 19 -- 1 अप्रैल से कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली हैं। अब इस लिस्ट में होंडा कार्स इंडिया का नाम भी शामिल होता दिख रहा है। दरअसल, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि बढ़ोतरी कितनी होगी या किन मॉडलों पर इसका असर पड़ेगा। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक कुछ मॉडलों की कीमतों में बदलाव होने की संभावना है। नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में कीमतों में बढ़ोतरी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में आम बात हो चुकी है। इसकी प्रमुख वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी, महंगाई का दबाव और ऑपरेशनल खर्चों में होने वाले बदलाव होते हैं। होंडा के भारतीय पोर्टफोलियो में अमेज, सिटी और एलिवेट जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी इन मॉडलों के साथ अपनी बिक्री का स्तर बनाए हुए है। साथ ही, अपकमिंग इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स के साथ अपने पोर्टफोलियो का व...