मुरादाबाद, जनवरी 11 -- मुरादाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी सत्र 2026 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। हिंदू कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. एके सिंह ने बताया कि इग्नू में छात्र एकल विषय से भी स्नातक कर सकेंगे। जो छात्र एकल विषय में स्नातक करना चाहते हैं वे अभ्यर्थी इग्नू के कोर्स-वाइज रजिस्ट्रेशन एवं सर्टिफिकेशन स्कीम (सीआरसीएस) के अंतर्गत इस सत्र में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र पर कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, पत्रकारिता, ज्योतिष, भगवद्गीता, हिंदू अध्ययन, पर्यावरण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.