बांका, अप्रैल 21 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने राज्य के उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों में इंटर में नामांकन के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथि बढा दी है। अब नामांकन के लिए 25 अप्रैल तक बोर्ड के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) से आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल थी। नये शैक्षणिक सत्र 2026 - 2028 के लिए नामांकन होना है। सामान्य आवेदन पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड ने कहा है कि यह प्रथम चयन सूची के लिए अंतिम अवसर होगा। यह भी पढ़ें- इंटर में नामांकन की तिथि बढ़ी, 25 तक होगा आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी देव नारायण पंडित ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने सीबीएसई या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड स...