रुडकी, अक्टूबर 11 -- बीते 9 अक्तूबर को आयोजित किसान महापंचायत के बाद भी उत्तराखंड किसान मोर्चा का धरना शनिवार को भी तहसील परिसर में जारी रहा। किसानों का कहना है कि गन्ना भुगतान के नाम पर उन्हें केवल चेक दिए गए हैं, जबकि शेष राशि के लिए सिर्फ आश्वासन ही मिला है। किसानों ने प्रशासन और मिल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार समय पर भुगतान का वादा किया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती। धरने पर मौजूद किसानों ने बताया कि गन्ना उनकी मेहनत और परिवार की आजीविका का मुख्य स्रोत है, लेकिन भुगतान में हो रही देरी के कारण वे कर्ज और आर्थिक संकट में फंस रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पूरा भुगतान नहीं हो जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि किसान अब झूठे वादों से नहीं बहकेंगे। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.