प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। असहयोग के आरोप में मेजा तहसील से हटाए गए आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार के समर्थन में प्रधान संघ आ गया है। सोमवार को प्रधान संघ के सदस्यों ने एडीएम सिटी सत्यम मिश्र से मुलाकात कर उन्हें वहीं तैनात रहने देने का आग्रह किया है। साथ ही कहा कि आपूर्ति निरीक्षक की जो शिकायत की गई थी, वो झूठी और बेबुनियाद थी। समर्थन में प्रधान कंचन मिश्रा, हेमेंद्र मिश्रा, मंगला प्रसाद, जय शंकर भारती, अनीता देवी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...