अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए आय के नए अवसर खोल रही है। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि इसके अंतर्गत कोई भी मकान मालिक अपने घर के अधिकतम 6 कमरे या 12 बेड पर्यटकों को किराए पर दे सकता है। होमस्टे की स्थिति में मकान मालिक का स्वयं घर में रहना अनिवार्य है, जबकि बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाई में केयरटेकर की व्यवस्था की जा सकती है। यह नीति गोल्ड और सिल्वर श्रेणियों में विभाजित है और इसका ऑनलाइन पंजीकरण up-tourismportal.in पर किया जा सकता है, जिसमें 500 से 2000 तक का नाममात्र शुल्क निर्धारित है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होमस्टे और बी एंड बी इकाइयाँ स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.