हाथरस, मई 27 -- हाथरस। यदि आपके बच्चे प्राइवेट वाहन से स्कूल की दूरी तय कर रहे हैं। आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। अब आपके बच्चे के स्कूली वाहन की हकीकत को परखेंगे। शासन स्तर से स्कूली वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ व पीटीओ हर रेाज वाहनों की जांच कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे। यदि किसी वाहन की हालत सही नहीं हुई तो उनको नोटिस दिया जाएगा। हाथरस जिले में वर्तमान में दर्जनों की संख्या में स्कूल है। इन स्कूलों में पांच सौ से अधिक वाहन बच्चों को लाने व ले जाने के लिए लगे हुए हैं। बीते दिनों स्कूलों को ऑनबोर्ड करने की प्रकिया की गई। यह भी पढ़ें- 14 सीटर से अधिक क्षमता वाले स्कूल वाहनों में सीसीटीवी अनिवार्य साथ ही वाहनों की फिटनेस भी जांची गई। अब स्कूलों की छुट्टी होने के साथ शासन स्तर से एआरटीओ निर्देश मिले हैं। वह सभी स्क...