बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया, संवाददाता। हर दिन प्लेटफार्म पर बोगियों को खोजने की दिक्कत तथा गलत जानकारी के चलते दौड़ लगाने से रेल यात्रियों को जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। यात्रियों को अब ट्रेन आने के आधा घंटे पहले ही पता चल जाएगा कि प्लेटफार्म पर उनका कोच कहां लगेगा। इसको लेकर अफसरों की ओर से जारी निर्देश के बाद काम शुरु हो गया है।रेलवे की ओर से बड़े स्टेशनों पर कोच डिस्पले सिस्टम लगाया गया है। ट्रेन के पहुंचने से पांच-दस मिनट पहले डिस्पले के जरिये यात्रियों को प्लेटफार्म पर उनके कोच के बारें में जानकारी हो पाती है। इसका कारण यह है कि वर्तमान में इसे मैनुअल फीडिंग किया जाता है। कई बार यात्री दूसरी जगह सामान और परिवार के साथ खड़े रहते हैं तथा उनका कोच दूसरी जगह लग जाता है। इस तरह की समस्यायों से निजात दिलाने के लिए रेल प्रशासन की ओर से स्ट...