बेगुसराय, मई 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत संचालित सभी प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक पूर्वाह्न 11:00 बजे के बाद सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला दण्डाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन संबंधी समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यह आदेश 22 मई से 25 मई तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी के बीच गया में स्कूल बंद, पूर्णिया-बांका में बिजली...