बागेश्वर, मार्च 19 -- बागेश्वर। व्यावसायिक गैस नहीं मिलने का असर अब जिले में साफ दिखने लगा है। दुकानों में अब आग की भट्टी पर मोमो और चाउमीन तैयार किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, फास्ट फूड की रसोई से स्वादिष्ट सूप का स्वाद भी गायब हो गया है। डीजल से स्टोव जलाकर चाय, समोसे और पकोड़ी बनाई जा रही हैं, जबकि कुछ दुकानदारों ने छोले-भटूरे बनाना भी बंद कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...