नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार है, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है जिसने फैंस का एक्साइटमेंट डबल कर दिया है। चर्चा है कि निर्देशक आदित्य धर इस फिल्म का एक अनसेंसर्ड एक्सटेंडेड कट रिलीज करने की तैयारी में हैं। वायरल खबरों के मुताबिक इस 'अनसेंसर्ड वर्जन' की लंबाई पूरे 7 घंटे 30 मिनट होगी। वायरल पोस्ट के मुताबिक, फिल्म के दोनों पार्ट्स को जोड़कर एक सिंगल नैरेटिव की तरह पेश किया जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले बाहुबली के मेकर्स ऐसा कर चुके हैं और यह आइडिया काफी कारगर भी रहा था।टिकट की कीमत और प्रीमियम फॉर्मेट का दावा सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फिल्म केवल IMAX, डॉल्बी सिनेमा और EPIQ जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स पर ही दिखाई जाएगी। इतना ही नहीं दर्शकों की सुविधा के लिए...