चंदौली, अगस्त 30 -- चंदौली, संवाददाता । अब आंनगबाड़ी केंद्रों के बच्चों को ईसीसीई एजुकेटर पढ़ाएंगे। फिलहाल जिले के 543 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत नौनिहालों को सुविधा मिलेगी। परिषदीय स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी करते हुए इस सत्र से यह व्यवस्थाएं शुरू की जाएगी। प्रारम्भिक वाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के लिए कवायद शुरू की गई है। इससे नौनिहालों के उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के साथ ही बेहतर शिक्षा मुहैया होगा। जिससे उनके समग्र विकास की नींव मजबूत होगी।

ईसीसीई एजुकेटरों की नियुक्ति प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालयों से जुड़े बाल वाटिका केंद्रों में छोटे बच्चों को शुरुआती शिक्षा और देखभाल देने के लिए अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटरों को नियुक्त कर रही है। यह प्रक्रिया प्राथमिक विद्यालयों में प्...