मुंगेर, अप्रैल 9 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार के वैज्ञानिकों ने एलईडी प्रकाश तकनीक में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुंगेर विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. रणजीत वर्मा, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. विभूति विक्रमादित्य और शोधार्थी निशांत की टीम द्वारा विकसित श्वेत प्रकाश उत्सर्जित करने वाले नैनो पदार्थों को भारत सरकार ने पेटेंट प्रदान किया है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के नैनोटेक्नोलॉजी केंद्र में विकसित ये नैनो कण इट्रियम एल्युमीनियम बोरेट पर आधारित हैं, जिन्हें साइट्रेट विधि से 800-900 डिग्री सेल्सियस पर तैयार किया गया। ये कण एलईडी बल्ब में उपयोग के लिए उपयुक्त हैं और कम ऊर्जा में अधिक प्रकाश देने की क्षमता रखते हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व कुलपति प्रो वर्मा ने बताया कि, वैज्ञानिकों के अनुसार पारंपरिक एलईडी लाइट्स से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.