अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़़, वरिष्ठ संवाददाता। नवजात शिशु के जन्म प्रमाण पत्र के लिए अब अभिभावकों को लंबी और जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। सरकार ने मां नवजात ट्रैकिंग सिस्टम एप को सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल से जोड़ दिया है, जिससे अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का प्रमाण पत्र अब तत्काल डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले यह व्यवस्था प्रदेश के एक हजार अस्पतालों में परीक्षण के तौर पर लागू की गई थी, जिसकी सफलता के बाद अब इसे सभी सरकारी अस्पतालों में लागू कर दिया गया है। पहले अस्पतालों में जन्म प्रमाण पत्र मैन्युअल रूप से जारी किए जाते थे, जिन पर अस्पताल अधीक्षक के हस्ताक्षर होते थे। अभिभावकों को कई बार अस्पताल व नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। बच्चे के जन्म का वि...