नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- अमेरिका की संसद में एच-1बी वीजा पर तीन साल के लिए रोक लगाने का विधेयक पेश हो गया है। अगर यह विधेयक पास होकर कानून बन जाता है तो भारतीयों की नौकरी पर बड़ा खतरा मंडराने लगेगा। 2022-23 के आंकड़े देखें तो अमेरिका का एच-1बी वीजा पाने वालों में 72 प्रतिशत के आसपास भारतीय हैं। वहीं कुछ सालों में यह आंकड़ा 75 फीसदी तक गिरा है। ऐसे में कानून बनने के बाद नए एच-1बी वीजा पर रोक ही लग जाएगी और अमेरिका में नौकरी करने का भारतीयों का सपना चूर हो जाएगा। रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में एच-1बी वीजा कार्यक्रम को तीन साल के लिए स्थगित करने संबंधी विधेयक पेश किया है। रिपब्लिकन सांसदों का तर्क है कि इस कार्यक्रम का दुरुपयोग करके अमेरिकी कामगारों की जगह कम दाम में विदेशी कर्मी लाए जा रहे हैं। एरिजोना ...