नई दिल्ली, अगस्त 2 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अपमानजनक और आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के मामले में लद्दाख पुलिस ने एक जीरो एफआईआर दर्ज की है। लेह पुलिस स्टेशन में दर्ज यह मामला जांच के लिए कर्नाटक के मैसूर शहर स्थित देवराजा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है। यह मामला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर योगेश परमार के खिलाफ दर्ज किया गया है। लेह पुलिस स्टेशन में मिली लिखित शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक पर एक वीडियो लिंक शेयरि किया था जिसमें गृह मंत्री के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक, नफरत भरी और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस तरह के वीडियो जनता में असंतोष भड़काकर शत्रुता को बढ़ावा दे सकती है। सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है। इसके स...