कटिहार, अक्टूबर 5 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले के किसान अब दलहन और तिलहन फसलों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार करने की वैज्ञानिक तकनीक सीखेंगे। आत्मा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जिले के पांच प्रखंडों के प्रगतिशील किसानों का दल सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), जलालगढ़, पूर्णिया के लिए रवाना हुआ। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 05 से 09 अक्टूबर तक प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- किशनगंज: कृषि महाविद्यालय में अमरूद की खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरूप्रशिक्षण का विषय केवीके जलालगढ़ में 05 से 09 अक्टूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण का मुख्य विषय दलहन एवं तिलहन फसलों का बीज उत्पादन है। इसमें कटिहार सदर, प्राणपुर, डंडखोरा, हसनगंज और कदवा प्रखंडों...