बागपत, अगस्त 31 -- बागपत। ब्रेकडाउन या फाल्ट होने पर लाइन ठीक करने के लिए अनट्रेंड लाइनमैन व अकुशल कर्मचारी अब शटडाउन नहीं ले सकेंगे। पावर कारपोरेशन ने इस पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी लाइन जोड़ते समय अनट्रेंड लाइनमैन व अकुशल कर्मचारियों के साथ हादसा होने पर संबंधित एसएसओ व जेई जिम्मेदार होंगे। अनट्रेंड लाइनमैन व अकुशल कर्मचारियों के साथ आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने इनके शटडाउन लेने पर पूरी तरह से रोक laga दी है। निगम के इस फैसले के बाद बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए अब अनट्रेंड व अकुशल संविदा कर्मी या लाइनमैन शटडाउन नहीं ले सकेंगे। अब सिर्फ प्रशिक्षित लाइनमैन और तकनीकी रूप से कुशल कर्मचारी ही बिजली पोल या लाइनों पर काम करने के लिए शटडाउन ले सकेंगे। लाइन या बिजली पोल पर चढ़ने से पहले लाइनमैन के पास ग्ल...