जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जोनल सचिव कुणाल कुमार ने कहा कि अब बैंक कर्मी अपनी मांगों के पूरा होने तक अतिरिक्त समय काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सप्ताह में पांच कार्य दिवस होने की मांग उनकी पुरानी है और पीएलआई को लेकर भी उनकी मांग पूरी नहीं की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी यह दोनों मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वह लोग यह अतिरिक्त काम नहीं करेंगे। वे ये बातें बिष्टूपुर स्थित स्टेट बैंक परिसर में एक बैठक में बोल रहे थे। इस अवसर पर पटना सर्किल को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निदेशक मनोज सिन्हा, डिप्टी एग्स मनोज कुमार रिंटू कुमार रजक अशोक कुमार रवि नंदन आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बैंक यूनियंस बेमियादी हड़ताल पर जाने को तैयार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...