एटा, मई 5 -- शहर के मुख्य मार्गों एवं बाजारों में शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले बीते दिन सोमवार एवं मंगलवार को नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारियों ने मुनादी कर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की। शहर के चौक चौराहा और प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर समेत अन्य अन्य प्रकार की वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क और फुटपाथ मार्ग घेर कर आवागमन को बाधित कर दिया है। इस कारण पैदल राहगीरों को अनेकों प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आए दिन जाम की समस्या भी बनी हुई है। शहर के कचहरी रोड, जीटी रोड, गांधी मार्केट, शिकोहाबाद रोड आदि के अलावा मुख्य बाजार घंटाघर, मेहता पार्क रोड पर जबरदस्त अतिक्रमण है। इससे लोगों को निकास में भी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इस स्थिति को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.