नई दिल्ली, जून 17 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी (एसपी) में भी बड़ी टूट होने का दावा किया है। ममता बनर्जी की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ज्यादातर सांसदों के टूटकर एक नई पार्टी में शामिल होने और उद्धव ठाकरे की शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) में बचे अधिकतर सांसदों के अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना में जाने की अटकलों के बीच राजभर के इस बयान से यूपी के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। ओमप्रकाश राजभर हाल के दिनों में अखिलेश यादव पर लगातार तंज और आरोप की लय में आरोप लगा रहे हैं। ओपी राजभर ने बुधवार की सुबह सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर एक ट्वीट में दावा किया है कि समाजवादी पार्...