नई दिल्ली, मार्च 6 -- देश में कई प्रोजेक्ट हासिल करने का बाद अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) भारत के बाहर भी अपनी धाक जमाने के मूड में है, इसके लिए उसने एक नई सहायक कंपनी 'दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड' (DMIL) का गठन किया है। इस नई सब्सिडियरी के गठन का मकसद बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह नई कंपनी DMRC को दुनिया के अन्य शहरों में मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट्स के लिए सीधे बोली लगाने और शहरी-ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़े कंसल्टेंसी का काम दिलाने में मदद करेगी। एक अधिकारी ने कहा कि DMRC ने भारत से बाहर मेट्रो-रेल प्लानिंग, निर्माण और संचालन में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बड़े ठेके हासिल करने व व्यापार के मौके तलाशने की कोशिशों के तहत इस नई कंपनी का गठन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि DMRC अब भी बांग्लादेश मे...