बांदा, जुलाई 31 -- बांदा, संवाददाता। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की कथित अवैध मुलाकात मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई हुई। आरोपी पति-पत्नी व चालक के कोर्ट न पहुंचने पर उनकी ओर से अधिवक्ता ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। मामले में आरोपी जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, शहबाज अदालत में पेश हुए। कैंटीन संचालक के अधिवक्ता ने डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर उसे बेगुनाह बताया। अदालत में अब अगली सुनवाई 11 अगस्त को निर्धारित की गई है। चित्रकूट जेल में 10 फरवरी 2023 को तत्कालीन जिलाधिकारी व एसपी ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापेमारी में अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंब...