मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। विधायक अब्बास अंसारी के आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में सुनवाई हुआ। इस दौरान मामले को लेकर दोनों पक्षों का जिरह जारी रहा। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 7 मार्च की तिथि मुकरर्र किया। जबकि एक दिन पूर्व बुधवार को मुख्य गवाह तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज सिंह का वीसी के माध्यम से बयान दर्ज किया गया था। सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी के आचार संहिता उल्लंघन मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों द्वारा जिरह जारी रहा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में जिरह पूरा करने के लिए अगली सुनवाई की तिथि सात मार्च नियत किया। मामला वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से संबंधित है। मामले में विधायक अब्बास अं...