बिजनौर, सितम्बर 10 -- समाजवादी आंदोलन पार्टी के मुख्यालय दौलतपुर बिल्लौच में परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का 61वां बलिदान दिवस मनाया गया। गुरुवार को दौलतपुर बिल्लोच में ठाकुर प्रमोद कुमार चौहान की अध्यक्षता व, सुनील कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर नबी इदरीसी ने कहा कि गाजीपुर जनपद के धामूपुर में मौहम्मद उस्मान के साधारण परिवार जन्मे परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पाकिस्तान के विरुद्ध 1965 के युद्ध मे प्रस्तुत उनकी वीरता एवं शहादत को हमेशा याद किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ. वसीम सिद्दीकी, मोहम्मद रफी मिकरानी, कारी फखरुद्दीन अंसारी, इमरान सैफी, मुस्तफा इदरीसी व सलीम अहमद आदि रहे। यह भी पढ़ें- शहीद अब्दुल हमीद को किया गया याद यह भी पढ़ें- वीर शहीद अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर श्रद्...