भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर। सफाली युवा क्लब की ओर से शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खान अब्दुल गफ्फार खान के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रभावशाली विचार प्रतियोगियों ने प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में काजल कुमारी प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय तथा आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका शोधार्थी बिजया लक्ष्मी ने निभाई। प्रो. डॉ. फारूक अली ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज को नई दिशा दी। मौके पर गुलअफशा परवीन, कल्पना कुमारी, इबरार, रोहित कुमार, अनमोल कुमार आदि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.