लोहरदगा, मार्च 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर पर्षद, लोहरदगा उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च को संपन्न हो गया। जिसमें वार्ड-12 (थाना टोली क्षेत्र) के पार्षद अब्दुल कादिर अली को नगर पर्षद लोहरदगा के उपाध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया। नाम निर्देशन की प्रक्रिया में एकमात्र उम्मीदवार के रूप में अब्दुल कादिर अली ने ही नामांकन दाखिल किया जो स्क्रूटनी में भी सही पाया गया। निर्विरोध निर्वाचित हुए। लोहरदगा के नवनिर्वाचित नगर पर्षद के उपाध्यक्ष को नगर पर्षद के अध्यक्ष अनिल उरांव ने शपथ दिलाई।इससे पूर्व नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 में निर्वाचित अध्यक्ष और सभी 23 वार्ड पार्षदों को उपायुक्त द्वारा शपथ दिलाई गयी। विधि-व्यवस्था कायम रखने में जन प्रतिनिधियों की अहम भूमिका: डीसीनिर्वाचन संपन्न होने के उपरांत डीसी डॉ ताराचंद ने सभी निर्वाचित लोकप्रतिनिधियों क...