अब्दुल और रोहन के गोल से शीतलपुर मुंगेर फाइनल में प्रवेश, मोहम्मद अब्दुल बने बेस्ट-22
मुंगेर, जून 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जेएसए मैदान, जमालपुर में चल रहे आठ दिवसीय 20वें यदुपतिनाथ गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में आर्शीवाद क्लब शीतलपुर, मुंगेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्टार जमालपुर को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रोमांच और संघर्ष से भरपूर इस मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। तथा 11 स्टार जमालपुर की ओर से जर्सी नंबर-6 के कमलेश कुमार ने मैच के 12वें मिनट में शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। शीतलपुर की ओर से जर्सी नंबर-9 मोहम्मद अब्दुल ने 14वें मिनट में बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ के बाद दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.