लखनऊ, नवम्बर 4 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने एक बयान में कहा कि अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि यूपी में विधायक, नेता बनेगा। यह बात अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मिशनिंग से अब्दुल अल सैयद की जीत पर कही।उन्होंने कहा कि यूपी का अब्दुल अब अपनी लीडरशिप बनाएगा। आरएसएस से नहीं डरेगा। भाजपा के लोग कहते हैं कि अब्दुल पंक्चर बनाएगा। सपा वाले बोलते हैं कि दरी बिछाएगा। हम कहते हैं कि अब्दुल अब न पंक्चर बनाएगा न दरी बिछाएगा, बल्कि नेता बनेगा। हम बता रहे हैं कि लोकतंत्र में अब्दुल सीनेटर बना है तो यूपी में अब किसी के आगे सिर नहीं झुकाएगा। यह भी पढ़ें- 'अब दरी नहीं बिछाएंगे...', अमेरिका में अब्दुल की जीत पर ओवैसी ने यूपी के मुस्लमानों को दिया बड़ा मैसेज उन्होंने कहा कि उनकी पार्...