रामपुर, फरवरी 27 -- रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की अपील पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत में 12 मार्च को सुनवाई होगी। मालूम हो कि एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट से अब्दुल्ला आजम के चर्चित दो पासपोर्ट प्रकरण में सात साल की सजा हुई थी। जिसके बाद से अब्दुल्ला रामपुर की जेल में बंद हैं। इस मामले में अब्दुल्ला आजम ने लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की हुई है, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी, जो टल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...