रुडकी, नवम्बर 23 -- नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में अब्दाल साहब दरगाह के पास से इमलीखेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले पांच महीनों से पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर लगातार गंदा पानी बह रहा है। स्थिति यह है कि आसपास के घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर आ रहा है, जिससे यहाँ से गुजरने वाले जायरीनों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार गंदा पानी बहने से सड़क पर फिसलन बनी रहती है। कई बार गुजरने वालों के कपड़े भी छींटों से गंदे हो जाते हैं। स्थानीय लोग और जायरीन बताते हैं कि कलियर एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जियारत के लिए आते हैं। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं की इस तरह की कमी तीर्थ स्थल की छवि को भी प्रभावित करती है। दिलशाद, जावेद, नोमान, साहिल, नगमा, सोन...