शाहजहांपुर, मार्च 11 -- रायन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा विदिता सक्सेना ने 16वीं इंटरनेशनल ऑनलाइन अबेकस प्रतियोगिता 'ब्रेनोब्रेन फेस्ट 2026' में सिल्वर टॉपर का स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 24 जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न स्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया।विदिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय में खुशी जताई गई। स्कूल की प्रिंसिपल वर्षा अग्रवाल ने विदिता को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...