शामली, मई 29 -- शामली। अबेकस क्रिएटिव अकेडमी के बच्चों ने नेशनल लेवल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद शामली का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अकेडमी की डायरेक्टर डॉ. रीमा गोयल एवं सोनल तायल ने बताया कि अकेडमी के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए हैं। सम्मानित होने वाले बच्चों में अक्षित, लक्षित, आदया, त्रिशा, आदित्य, अभिसार अफसर, वान्या और पार्थ धीमान सहित अन्य छात्र शामिल रहे। डीएम आलोक यादव ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शामली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बच्चे जन्म से ...