मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- अब विदेशों में भी खेल प्रतिभा में भी मुजफ्फरनगर का गूंजने लगा है। शहर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. दानिश खान ने अबू धाबी में आयोजित इंटरनेशनल ओपन मास्टर्स गेम्स में स्कीट शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन किया है। गत 10 से 15 फरवरी के बीच आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में डॉ. खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 125 में से 113 अंक हासिल किए और स्कीट मास्टर्स शूटिंग चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। अबू धाबी से लौटने के बाद डॉ. दानिश खान ने अपनी इस उपलब्धि को देश को समर्पित करते हुए कहा कि यह सफलता उनके मुल्क की मिट्टी और यहां की आबो-हवा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्कीट शूटिंग स्पर्धा में दिल्ली के हम्माद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रॉन्ज मेडल संयुक्त अरब अमीरात के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.